कार के धक्के से घायल टोटो सवार महिला की इलाज के दौरान मौत

नगर थानांतर्गत बाइपास रोड में सुभाष चौक के आगे बुधवार रात करीब 10:20 बजे कार व टोटो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी.
वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थानांतर्गत बाइपास रोड में सुभाष चौक के आगे बुधवार रात करीब 10:20 बजे कार व टोटो की टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुई महिला की इलाज के दौरान सदर अस्पताल में मौत हो गयी. सदर अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका संदीप्ता मजूमदार (60वर्ष) पुरनदाहा इलाके की रहने वाली थी. बताया जाता है कि मृतका ट्यूशन पढ़ाने का काम करती थी. घटना के पूर्व वह ट्यूशन पढ़ाकर टोटो से घर लौट रही थी. उसी दौरान एक अनियंत्रित कार ने टोटो में जोरदार टक्कर मार दी. घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से रात में ही उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार शुरू करते ही उसकी मौत हो गयी. ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. उधर, नगर थाने की पुलिस घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त टोटो व कार को जब्त कर थाना लाया. साथ ही कार चालक को थाने में रखकर पुलिस पूछताछ कर रही है. गुरुवार सुबह में नगर थाने की पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और शव उसके परिजनों को सौंप दिया. फिलहाल नगर थाने की पुलिस मृतका के परिजनों द्वारा लिखित शिकायत का इंतजार कर रही है. परिजनों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले में अग्रेतर कार्रवाई करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




