ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

भाजपाइयों ने शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली

विज्ञापन

मधुपुर. ऑपरेशन सिंदूर व भारतीय सेना के सम्मान में मंगलवार को भाजपाइयों ने शहर के श्यामा प्रसाद मुखर्जी उच्च विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली. इस दौरान सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व जनता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से पूर्व वातावरण गूंज उठा. तिरंगा यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र बोस चौक, राजबाड़ी रोड, स्टेशन रोड, सरदार पटेल रोड, डालमिया कूप, अग्रसेन चौक, हटिया रोड, गांधी चौक और थाना रोड का भ्रमण किया. वहीं, जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि भारतीय सेना का पराक्रम व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व आज का भारत पुरानी नीतियों से ऊपर उठ चुका है. प्रधानमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया है कि अगर दुश्मन हमें चुनौती देगा, तो हम उसे बख्शेंगे नहीं. यह तिरंगा यात्रा सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि उन वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए हर जोखिम उठाया. कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता ने दुश्मन देश पाकिस्तान को बर्बाद कर हमारे देश की सेना ने घुटनों पर लाने का कार्य किया है, जिसे पाकिस्तान कभी भूल नहीं सकता. हमें अपने देश की सेना पर गर्व है. आज सारा देश में उत्सव का माहौल है. सारे देशवासी खुशी मना रहे हैं. मौके पर जिला महामंत्री अधीर भैया, भाजपा उपाध्यक्ष पप्पू यादव, संजय यादव, नगर अध्यक्ष रवि रवानी, प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र भोक्ता, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष सोनू गुप्ता, सुचिता घोष, तन्नु कुमारी, नम्रता देवी, रेखा जायसवाल, मिठ्ठु दत्ता, माेनिका सिन्हा, अशोक गोंड, गोपी बर्मन, मालती सिन्हा, सुनीता चौधरी, संतोष शर्मा, प्रियंका मोंटी, राकेश वर्मा, सुचेता घोष, गुड्डू दुबे, सत्यनारायण रवानी, विनोद गोंड, सपना विश्वकर्मा, संजय पाठक, विजय चौधरी, सुदामा यादव, सूरज मिश्रा, विकास गिरी, विनोद प्रसाद, अमिताभ गुप्ता, सरोज मोदी, सुदामा पाण्डेय, सत्यम भैया, सरोज शाह, रेखा देवी, मुरारी कर्ण आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola