Deoghar news : मोहनपुर : सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Author Shrawan
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : मोहनपुर : सड़क हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल

मोहनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राथमिक चिकित्सा कर सभी को रेफर कर दिया गया.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये. पहली घटना देवघर–गोड्डा मुख्य पथ पर मोहनपुर हाट के समीप घटी, जहां अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंदरबोना गांव निवासी अजीत यादव और भंडारो गांव निवासी संजय यादव बाइक से मोहनपुर से घाघरा मोड़ की ओर जा रहे थे, इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सदर अस्पताल देवघर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इलाज कर गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रांची रेफर कर दिया. दूसरी घटना मोहनपुर थाना क्षेत्र के चौपा मोड़ के पास हुई, जहां डुमरथर गांव निवासी मोहन यादव को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी. मोहन यादव अपनी बाइक से चौपा मोड़ से घर की ओर जा रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी., जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये, जहां से उन्हें सदर अस्पताल देवघर ले जाया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया. इधर पुलिस दोनों सड़क दुर्घटनाओं की छानबीन में जुटी हुई है और फरार वाहनों की पहचान का प्रयास कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan

लेखक के बारे में

By Shrawan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola