ePaper

प्रशिक्षण लेकर आये ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

Updated at : 12 May 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
प्रशिक्षण लेकर आये ताइक्वांडो खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच सेमिनार में मधुपुर से तीन कोच ने प्रशिक्षण किया प्राप्त

विज्ञापन

मधुपुर. धनबाद गुरु नानक कॉलेज में ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित तृतीय राष्ट्रीय ताइक्वांडो कोच सेमिनार में मधुपुर से तीन कोच ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. शिविर के समापन के उपरांत संचालन अंतरराष्ट्रीय ईरानी कोच अब्बास शेखी द्वारा मधुपुर के दीपक मैसी, राज मंडल व रिद्धि कुमारी पंडित को प्रमाण-पत्र दिया गया. इससे मधुपुर के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है. आपको बतादें कि इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में बिहार, बंगाल, उत्तर प्रदेश, ओड़िशा व झारखंड से आये लगभग 100 खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों ने भाग लिया था. प्रशिक्षण लेकर आये खिलाड़ियों ने बताया कि कोच की ओर से हम सभी को नवीनतम तकनीक से अवगत करवाया, जिससे भविष्य में होने वाली राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में सभी का प्रदर्शन बेहतर हो सकेगा. वहीं, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों ने उनको बेहतर भविष्य कि शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि अब बच्चों को खेल के नयी-नयी तकनीक सीखने का अवसर मिलेगा. उनके खेल में काफी निखार देखने को मिलेगा. बधाई देने वालों में पंकज पियुष, दीपक मिश्रा, नंद किशोर शर्मा, अंकित लच्छीरामका, सुस्मिता चक्रवर्ती, सुनीता कुमारी, संजय दास, प्रसून बागची आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola