Deoghar news : पिस्तौल का भय दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी से हजारों रुपये की लूट

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : पिस्तौल का भय दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी से हजारों रुपये की लूट

मधुपुर क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निकट दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी से हजारों रुपये लूट लिये. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव के निकट शुक्रवार को दिनदहाड़े तीन अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर बंधन बैंक के कर्मी से हजारों रुपये लूट लिये. बताया जाता है अपराधी ने हाथ में पिस्तौल लिया हुआ था और अपाची बाइक से उदयपुरा पहुंचे थे. घटना के संबंध में मधुपुर बंधन बैंक में कार्यरत कर्मी सूर्य नारायण सिंह ने बताया कि वे भलुआपहाड़ी के रास्ते उदयपुरा की ओर नकदी कलेक्शन करने अपनी बाइक से जा रहा था. इससे पूर्व कुछ लोगो से राशि की वसूली कर ली थी. इसी क्रम में पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने उदयपुरा विद्यालय के निकट उन्हें रोका व पिस्तौल दिखाकर नकदी लूटा लिया और मौके से भाग निकले. हालांकि कर्मी की बाइक व मोबाइल को छोड़ दिया. इधर वारदात को लेकर पूरे इलाके में चर्चा होने के बाद सनसनी फैल गयी. इस बीच घटना की सूचना मिलते ही मधुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की. पुलिस टीम ने घटना को लेकर आसपास के लोगों से भी जानकारी ली. अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है. पुलिस कई संदिग्धों को पकड़ने के लिए भी छापेमारी कर रही है. घटना को लेकर पीड़ित बैंक कर्मी ने मधुपुर थाना में लिखित शिकायत दी है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पदाधिकारी बैंक कर्मी की ओर से किये गये क्लेक्शन और लूटी गयी रकम का मिलान करने की प्रक्रिया में लगे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola