शव के गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र हुआ गमगीन

Updated at : 17 Feb 2025 10:07 PM (IST)
विज्ञापन
शव के गांव पहुंचते ही मचा कोहराम, चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र हुआ गमगीन

सड़क हादसा में घायल खलासी का इलाज के क्रम में मौत

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र के रानीगंज निवासी रामजीत यादव 60 वर्ष का शव घर पहुंचने पर परिजनों के चीख और चीत्कार से पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. वहीं, परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में मातम पसरा है. रामजीत यादव बस में खलासी का काम करता था. बीते दिन चितरा थाना क्षेत्र के वीरमाटी गांव पास बस से गिर कर घायल हो गया था. घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में मौत हो गयी. उसके बाद सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक का उनके पैतृक आवास पहुंचा. वहीं, शव के घर पहुंचते ही मृतक की पत्नी, पुत्र समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस दौरान आक्रोशित परिजनों द्वारा सड़क जाम करने का प्रयास किया गया. इधर, घटना की सूचना पाकर पूर्व मुखिया पहुंचे और स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर किसी तरह मामले को शांत कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola