19 जनवरी से सोमवार व शुक्रवार को होगी सुनवाई

Updated:
विज्ञापन
19 जनवरी से सोमवार व शुक्रवार को होगी सुनवाई

19 जनवरी से सोमवार व शुक्रवार को होगी सुनवाई

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नवादा नगर विद्युत कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती ने बताया कि ऊर्जा सचिव के निर्देश के आलोक में 19 जनवरी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की नियमित सुनवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि अधिकारी संवेदनशीलता के साथ उनकी समस्याएं सुनेंगे तथा शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करेंगे. प्राप्त प्रत्येक शिकायत का पंजीकरण कर समयबद्ध निष्पादन किया जायेगा, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानी नहीं हो. इसके तहत सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय सबका सम्मान–जीवन आसान के अंतर्गत यह व्यवस्था लागू की जा रही है. इन्होंने बताया कि ऊर्जा सचिव सह बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार सिंह ने सभी आपूर्ति अंचल कार्यालयों के अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर निर्देश दिया है कि वे अनिवार्य रूप से अपने कार्यालयों में उपस्थित रहकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सुनें. निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12:30 बजे से 2:00 बजे तक तथा शुक्रवार को दोपहर 3:00 बजे से 4:30 बजे तक अंचल, प्रमंडल, अवर प्रमंडल एवं सेक्शन कार्यालयों में शिकायतों की सुनवाई होगी. इ

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन