ePaper

पश्चिम बंगाल के इन इलाकों में घना कोहरे का अलर्ट, IMD ने बताया- अगले 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 13 Jan 2026 5:10 PM (IST)
विज्ञापन
bengal weather today IMD Alert

कोहरे के बीच से लाइट जलाकर गुजरते वाहन. फोटो : AI

पश्चिम बंगाल के मौसम में थोड़ा सा बदलाव देखा गया है. पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में वृद्धि देखी गयी है. कोलकाता के अलीपुर स्थित मौसम विभाग ने आगामी 7 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है. इसमें कुछ दिनों तक उत्तर और दक्षिण बंगाल में कोहरा छाये रहने की उम्मीद जतायी गयी है. बंगाल के किस इलाके में मौसम कैसा रहने वाला है, यहां जान लें.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गयी है. इसकी वजह से राज्य में सर्दी में मामूली कमी आयी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है. आईएमडी ने कहा है कि अगले 7 दिन के दौरान जिलों के न्यूनतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. आईएमडी ने कहा कि सुबह के समय जिलों में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. इस दौरान कहीं बारिश होने की संभावना नहीं. मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

5 दिन तक सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहेगा तापमान

राजधानी कोलकाता के अलीपुर स्थित क्षेत्रीय मौसम कार्यालय ने अपने मौसम पूर्वानुमान में कहा है कि अगले 5 दिन तक पश्चिम बंगाल में गंगा के आसपास के इलाकों में तापमान सामान्य से 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. वहीं, पहाड़ी पर्यटन स्थल दार्जिलिंग में रात का तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कुछ दिन पहले के 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तापमान के मुकाबले काफी अधिक है.

दार्लिजिंग के पहाड़ी इलाकों का तापमान 3.4॰ सेंटीग्रेड

इतना ही नहीं, दार्जिलिंग जिले के ऊपरी इलाकों में पहाड़ी क्षेत्र का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, तो राज्य के मैदानी इलाकों में कूचबिहार सबसे ठंडा स्थान रहा. कूचबिहार का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य स्थानों पर भी न्यूनतम तापमान काफी कम रहा, जिनमें बांकुरा (9.4), जलपाईगुड़ी (9.5), श्रीनिकेतन (9.7) और कल्याणी (9.7 डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता का सबसे कम न्यूनतम पारा अलीपुर में

आईएमडी ने बताया है कि मंगलवार को कोलकाता में सबसे कम न्यूनतम तापमान अलीपुर में रिकॉर्ड किया गया. अलीपुर का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके साथ ही विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि यहां बुधवार को सुबह में हल्का कोहरा छाया रह सकता है. कुहासे की वजह से मालदा में दृश्यता 500 मीटर से 1000 मीटर के बीच रही.

24 घंटे के दौरान बंगाल के मौसम का हाल

  • दक्षिण बंगाल के बांकुड़ा में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
  • उत्तर बंगाल में कूचबिहार के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
  • उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में पहाड़ पर न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
  • कोलकाता के अलीपुर में न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.
  • मालदा जिले में हल्का कुहासा रहा, दृश्यता 500 से 1000 मीटर तक रही.

अगले 5 दिन तक कैसा रहेगा बंगाल का मौसम?

  • मौसम विभाग ने कहा है कि अभी बंगाल में मौसम से जुड़ी कोई विशेष परिस्थिति बनती नहीं दिख रही है. 15 जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे से 16 जनवरी सुबह साढ़े आठ बजे तक उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग और उत्तर दिनाजपुर जिले में घना कोहरा का अलर्ट जारी किया गया है.
  • 16 जनवरी से 17 जनवरी तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, हुगली, बीरभूम, पूर्व बर्धमान, पश्चिम बर्धमान में घना कोहरा छाये रहने की उम्मीद है.
  • 17 से 18 जनवरी तक दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, मालदा, उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर, हुगली, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, नदिया, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना, पूर्व बर्धमान और पश्चिम बर्धमान के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.

अगले 3 दिन तक दक्षिण बंगाल में कहां छाया रहेगा कोहरा?

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले दिन 3 तक दक्षिण बंगाल के जिलों में एक-दो जगहों पर और उसके बाद 2 दिन तक कुछ जगहों पर सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रहेगा. दृश्यता 1000 से 200 मीटर के बीच रह जाने की उम्मीद है.

उत्तर बंगाल में 2 दिन तक 1000 मीटर से कम रहेगी दृश्यता

आईएमडी ने यह भी कहा है कि अगले 2 दिन तक उत्तर बंगाल के जिलों में एक या दो जगहों पर और उसके बाद 3 दिन तक कई जगहों पर सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. इस दौरान कोहरे की वजह से दृश्यता घटकर 200 मीटर से 999 मीटर रहने की संभावना है.

कुहासे के दौरान सावधानी बरतने की सलाह

कुहासे के मद्देनजर लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह मौसम विभाग की ओर से दी गयी है. इसमें बताया गया है कि आने वाले 7 दिनों में पश्चिम बंगाल के न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

बंगाल में प्रमुख जगहों के न्यूनतम तापमान

वेदर स्टेशनन्यूनतम तापमान
दार्जिलिंग पीटीओ (ओल्ड)03.4 डिग्री सेंटीग्रेड
दार्जिलिंग07.4 डिग्री सेंटीग्रेड
तादोंग07.6 डिग्री सेंटीग्रेड
गंगटोक08.1 डिग्री सेंटीग्रेड
कूचबिहार08.6 डिग्री सेंटीग्रेड
पुंडिबाड़ी एएमएफयू09.0 डिग्री सेंटीग्रेड
कलिम्पोंग एएमएफयू09.0 डिग्री सेंटीग्रेड
बांकुड़ा09.4 डिग्री सेंटीग्रेड
जलपाईगुड़ी09.5 डिग्री सेंटीग्रेड
श्रीनिकेतन09.7 डिग्री सेंटीग्रेड
कल्याणी09.7 डिग्री सेंटीग्रेड
रायगंज09.9 डिग्री सेंटीग्रेड
अलीपुरदुआर10.0 डिग्री सेंटीग्रेड
कलिम्पोंग10.0 डिग्री सेंटीग्रेड
स्रोत : IMD

इसे भी पढ़ें

दक्षिण बंगाल के बरहमपुर और उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग में सबसे ज्यादा ठंड, जानें कहां 1.8 डिग्री सेंटीग्रेड हुआ पारा

पश्चिम बंगाल में तापमान में गिरावट, दार्जिलिंग की तरह पुरुलिया में पड़ी सर्दी, 6 साल बाद ऐसी ठंड

Bengal Weather: ठंडी हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी, दार्जिलिंग में पारा 2°C से नीचे

उत्तर बंगाल में घने कोहरे का साया, अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? जानें IMD का ताजा अपडेट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola