ePaper

Deoghar News : बाबा मंदिर में बंगाल से आये भक्तों की रही भीड़

Updated at : 24 Dec 2024 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar News : बाबा मंदिर में बंगाल से आये भक्तों की रही भीड़

नववर्ष पर बाबा मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी है. मंगलवार को सैलानियों से पूरा मंदिर परिसर भरा रहा. इसमें बंगाल से आये भक्तों की संख्या अधिक देखी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : नववर्ष पर बाबा मंदिर में भीड़ बढ़ने लगी है. मंगलवार को सैलानियों से पूरा मंदिर परिसर भरा रहा. इसमें बंगाल से आये भक्तों की संख्या अधिक देखी गयी. भीड़ बढ़ने के कारण पट बंद होने तक डेढ़ हजार से अधिक भक्तों ने शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर बाबा का जलार्पण किये. इससे पहले बाबा मंदिर का पट हर दिन की तरह सुबह चार बजे खोला गया. पहले कांचा जल पूजा की गयी. इसके बाद करीब आधा घंटा दैनिक सरदारी पूजा की गयी तथा करीब सवा छह बजे से आम भक्तों के लिए जलार्पण प्रारंभ कराया गया. पट खुलने के पूर्व आम भक्तों की कतार मानसरोवर ओवरब्रिज तक देखी गयी. वहीं आठ बजे से कूपन काउंटर खुलते ही आधे घंटे के अंदर कूपन होल्डिंग प्वाइंट भी भक्तों से भर गया. दोपहर के करीब एक बजे से ब्रिज में भक्तों की संख्या कम हुई. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने बाबा बैद्यनाथ पर जलार्पण किये, जिसमें कूपन लेने वालों की संख्या 1665 रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola