क्रूड ऑयल चोरी मामले में टैंकर चालक व वाहन मालिक के पिता गये जेल

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
क्रूड ऑयल चोरी मामले में टैंकर चालक व वाहन मालिक के पिता गये जेल

मधुपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव के हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन से चोरी का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. थाना क्षेत्र के बदिया गांव स्थित हल्दिया-बरौनी पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर क्रूड ऑयल चोरी मामले में पुलिस ने कोडरमा से टैंकर चालक रंजीत यादव व वाहन मालिक के पिता सहदेव यादव को जेल भेज दिया है. पुलिस ने आरोपितों की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त देवीपुर थाना क्षेत्र से गैंता, कुदाल, भल्ब, नट बोल्ट व दो मोबाइल भी बरामद किया है. घटना में प्रयुक्त टैंकर को पुलिस ने जब्त कर कोडरमा थाना में रखा है. इस मामले में पुलिस ने पहले ही दो आरोपितों को गिरफ्तार कर बीते शनिवार को जेल भेज दिया है. बताते चले कि एक सप्ताह पूर्व मधुपुर थाना क्षेत्र के बदिया गांव के निकट गुजरी हल्दिया पाइप लाइन से पाइप क्षतिग्रस्त कर एक गिरोह द्वारा क्रूड ऑयल चोरी कर लिया था. पुलिस ने बताया कि हाजरा गैंग व अन्य गिरोह द्वारा घटना को अंजाम दिया है. ————– देवीपुर से गैंता, कुदाल, भल्ब, नट बोल्ट व दो मोबाइल बरामद

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola