मोबाइल दुकान से हुई चोरी

करौं थाना क्षेत्र के देउस्कर चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिया
करौं. थाना क्षेत्र के देउस्कर चौक स्थित एक मोबाइल दुकान में शुक्रवार देर रात चोरों ने मोबाइल दुकान का ताला तोड़कर चोरी कर लिया. घटना के संबंध में मोबाइल दुकानदार सुजीत मंडल ने करौं थाना में शिकायत दी है. उन्होंने पुलिस को बताया कि दुकान से मोबाइल, ब्लूटूथ स्पीकर, एयर बर्डस, पेन ड्राइव समेत ड्रायर में रखे नकद रुपये चोरी कर लिया. बताते चले कि देउस्कर चौक करौं का सबसे मुख्य इलाका है. साथ ही जिस रात वहां चोरी हुई, उसी रात उसी चौक पर सामूहिक खिचड़ी का भी आयोजन किया गया था. इसके कारण देर रात तक वहां लोगों का जमावड़ा था. फिर भी ऐसे दुकान से चोरी हो जाना यह साफ बताता है कि चोरों में प्रशासन का जरा भी भय नहीं है. इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है. हम अपने स्तर से पूरी कोशिश कर रहे है. जल्द ही चोरों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जायेगी. लोग इनदिनों लगातार हो रही चोरी से दहशत में है. पिछले 15 दिनों में आधे दर्जन से अधिक दुकानों और घरों में चोरी की घटनाएं घट चुकी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




