ePaper

नल-जल योजना का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

Updated at : 21 Apr 2025 9:20 PM (IST)
विज्ञापन
नल-जल योजना का लोगों को नहीं मिल रहा लाभ

सोलर पैनल लगा पानी टंकी पड़ा है बेकार

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की 21 पंचायतों के विभिन्न गांव में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल व प्रखंड द्वारा 14 वें व 15 वें वित्त आयोग के माध्यम से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराये जाने के उद्देश्य से लगाया गया सोलर युक्त वाटर सप्लाई सिस्टम बेकार पड़ गया है. बताया जाता है कि विभिन्न गांव में पेयजल विभाग द्वारा 740 सोलर युक्त वाटर सप्लाई सिस्टम स्थापित किया गया था. जबकि प्रखंड स्तर से 43 वाटर सप्लाई सिस्टम स्थापित किया गया था, जिसमें प्रत्येक यूनिट की लागत 7 लाख से लेकर 8 लाख 50 हजार रुपये तक है. पर कुछ महीने चलने के बाद ही आधा से अधिक सिस्टम फैल हो गया और ग्रामीणों को योजना का लाभ नहीं मिल पाया. इस भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि कई नल जल योजना का बोरिंग धंस जाने के कारण पानी नहीं मिल पा रहा है. वहीं, कई गांव में पाइप लाइन बिछाने के बाद भी पानी आपूर्ति नहीं हो रही है. इस संबंध में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल के अभियंता चंदन कुमार सिंह ने कहा कि 740 नल जल योजना का काम प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव में चल रहा है. कई योजना आवंटन के अभाव के कारण अधर में लटका हुआ है. राशि आवंटित होते ही कार्य को पूरा किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola