विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने राहुल व उपाध्यक्ष नीतू देवी

Edited by SHAILESH
Updated:
विज्ञापन

सारवां प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपहरी प्रबंधन समिति पुनर्गठन

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय देवपहरी प्रबंधन समिति पुनर्गठन को लेकर बुधवार को आमसभा हुई, जिसकी अध्यक्षता नंदलाल यादव ने की. इस अवसर पर पर्यवेक्षक श्यामल किशोर ओझा उपस्थित रहे. इस संबंध में पर्यवेक्षक ने बताया कि सर्वसम्मति से अभिभावकों ने राहुल कुमार को अध्यक्ष व नीतू देवी उपाध्यक्ष चुने गये. साथ ही विद्यालय के रसोइया के पूर्व में मौत हो जाने के बाद खाली पड़े रसोइया के पद पर रिंकू कुमारी का चयन किया गया. वहीं 12 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया. मौके पर प्रधानाध्यापक सह सचिव द्वारिका प्रसाद महतो, सहायक अध्यापक सुधीर कुमार, राधेश्याम यादव, चेतन पंडित, हरिहर महतो, श्रीकांत महतो, संजय वर्मा, महेश महतो, विकास यादव, सिकंदर यादव, वकील यादव, प्रदीप यादव, सलाउद्दीन अंसारी, किशोर हाजरा, नुनूराम चौधरी, हेमलाल वर्मा, सुकदेव महतो, संतोष पंडित आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH

लेखक के बारे में

By SHAILESH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola