3. 46 करोड़ की लागत से बनेगी 3.80 किलोमीटर सड़क

पालोजोरी में हड़तोपा विनोद बिहारी चौक से जबरदाहा तक बनने वाली सड़क का विधायक ने किया भूमि पूजन
पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हड़तोपा विनोद बिहारी चौक से जबरदाहा तक बनने वाली सड़क निर्माण काम का शनिवार को सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह ने सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में भूमि पूजन किया. बताया गया कि आरइओ से 3. 46 करोड़ रुपये की लागत से कुल लंबाई 3.80 किलोमीटर सड़क बनेगी. वहीं, विधायक ने सड़क निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखने का निर्देश दिया. वहीं, भूमि पूजन के उपरांत विधायक ने स्कूली बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया. मौके पर जिप सदस्य मिसिर हांसदा, बगदाहा मुखिया गोलक बिहारी यादव, झामुमो नेता युधिष्ठिर प्रसाद सिंह यादव, हरीश महतो, दीपक सिंह, महावीर सिंह, बोदी महतो, भूदेव महतो आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




