साइबर अपराधी की तलाश में गुजरात पुलिस पहुंची मधुपुर

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
साइबर अपराधी की तलाश में गुजरात पुलिस पहुंची मधुपुर

मधुपुर थाना क्षेत्र के शहर के नबी बक्स रोड निवासी एक साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई

विज्ञापन

मधुपुर. साइबर अपराधी की तलाश में गुजरात के तापी थाना की पुलिस मधुपुर पहुंची. बताया जाता है कि स्थानीय पुलिस को अपने साथ लेकर साइबर आरोपित की तलाश में शहर के नबी बक्स रोड गयी, लेकिन पुलिस को आरोपित नहीं मिला. पुलिस ने साइबर आरोपी के घर का सत्यापन किया. साथ ही आरोपी के घरवालों को नोटिस दिया. पुलिस ने बताया साइबर ठग के द्वारा बैंक अधिकारी बनकर तापी थाना क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्तियों को फोन किया और बैंक की गुप्त विवरणी हासिल किया. इसके बाद खाता से फर्जी ढंग से पैसे की निकासी कर लिया. ठगी के बाद पीड़ित के द्वारा तापी साइबर थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया था. मामला दर्ज होने के बाद अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मधुपुर थाना क्षेत्र के शहर के नबी बक्स रोड निवासी एक साइबर ठग की संलिप्तता उजागर हुई है. इसी आधार पर गुजरात पुलिस मधुपुर पहुंची.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola