सीआरपीएफ जवान की पत्नी से उचक्कों ने एक लाख का जेवर ले भागा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
सीआरपीएफ जवान की पत्नी से उचक्कों ने एक लाख का जेवर ले भागा

मधुपुर के पथलचटपी के बैद्यनाथ कॉलोनी की घटना

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के पथलचटपी स्थित बैधनाथ कॉलोनी से उचक्कों ने एक महिला से दिन दहाड़े तकरीबन एक लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर भाग निकला. घटना के संबंध में बताया जाता है कि छत्तीसगढ़ में तैनात मुन्ना भैया की पत्नी एक बच्चे के साथ घर में थी. इसी दौरान दोपहर को बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे. महिला का घर पहुंच कर दोनों ने बताया कि वे लोग पतंजलि कंपनी से आये है और जेवरात सफाई करने का केमिकल देते है. इस बीच महिला ने एक चांदी की सिकड़ी साफ करने दिया. सफाई के दौरान महिला के हाथ में कोई नशीला पदार्थ रख दिया, जिसके कारण महिला कुछ देर के लिए अर्द्ध बेहोशी की हालत में आ गयी. इस दौरान उचक्कों ने सोने की कान बाली, नाक का जेवर व दो अंगूठी ले लिया और बाइक पर सवार होकर भाग निकले. बताया जाता है कि दोनों अपाचे बाइक पर सवार थे. इस बीच जब महिला को होश आया और हो-हल्ला मचाया तब तक दोनों भाग निकले थे. घटना के वक्त घर में महिला के अलावे एक 10 वर्षीय बच्चा था. परिवार के अन्य सदस्य बाहर गये थे. जेवर लेकर भागने के दौरान उचक्के मोहल्ले में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया. घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दिया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर उचक्कों के हुलिया के संबंध में पूछताछ की. बताते चले कि एक दिन पूर्व ही कॉलेज रोड से बाइक पर सवार होकर आये दो उचक्कों ने सुबह सवा आठ बजे महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भाग निकला था. उक्त घटना भी सीसीटीवी में कैद हो गया था.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola