युवती ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ठगी का प्रयास

Updated at : 27 May 2024 2:05 AM (IST)
विज्ञापन
युवती ने युवक का बनाया अश्लील वीडियो, ब्लैकमेल कर ठगी का प्रयास

एक युवक को सोशल साइट के जरिये अज्ञात युवती से दोस्ती हुई. बातचीत व चैटिंग के क्रम में युवती ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वाट्सअप से उन्हें व उसके दोस्तों को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किया जा रहा है.

विज्ञापन

देवघर. आइटीआइ कॉलेज चलाने वाले नगर थाना क्षेत्र के हनुमान टिकरी मुहल्ला निवासी एक युवक को सोशल साइट के जरिये अज्ञात युवती से दोस्ती हुई. बातचीत व चैटिंग के क्रम में युवती ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया. इसके बाद वाट्सअप से उन्हें व उसके दोस्तों को अश्लील वीडियो भेजकर ब्लैकमेल किये जाने का मामला सामने आ रहा है. मामले को लेकर शिकायत देने पीड़ित युवक रविवार दोपहर बाद साइबर थाना पहुंचा. साइबर थाने में उसने शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की. साइबर थाने की पुलिस को बताया कि इस घटना से वह मानसिक तौर पर परेशान है. सोशल साइट के जरिये उसे सोमवार को अज्ञात युवती से दोस्ती हुई थी. वीडियो कॉल व चैटिंग से उसी दिन उसका अश्लील वीडियो तैयार कर लिया गया था. इसके बाद करीब छह दिनों से लगातार अलग-अलग नंबरों से उसे व उसके दोस्तों को उक्त वीडियो भेजकर तरह-तरह की धमकी दी जा रही है. कभी साइबर क्राइम सेल की पुलिस बनकर कॉल करता है, तो कभी मुकदमे में फंसाने की धमकी देता है. फिलहाल साइबर थाने की पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola