सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल का आरोप, ग्रामीणों ने कार्य रुकवाया
Published by : RAMAKANT MISHRA Updated At : 20 May 2026 9:21 PM
सारठ: सुखजोरा–छोटा कोलहड़िया सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप
सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र के सुखजोरा गांव से छोटा कोलहड़िया तक मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 4 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने निर्माण कार्य को रुकवा दिया. करीब 3 करोड़ 92 लाख 42 हजार रुपये की लागत से बन रही इस सड़क और उसके किनारे किये जा रहे गार्डवाल निर्माण पर ग्रामीणों ने गंभीर सवाल उठाये हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि गार्डवाल निर्माण में घटिया गुणवत्ता की मिट्टी, बालू का उपयोग किया जा रहा है तथा निर्धारित मात्रा से कम सीमेंट डाला जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि विजय यादव, रुद्रानंद राउत, शालिग्राम मंडल समेत अन्य लोगों के नेतृत्व में निर्माण कार्य में गड़बड़ी देखी गयी, जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर ही काम बंद करा दिया. ग्रामीणों ने मांग की है कि उपायुक्त द्वारा मामले की जांच कराई जाये और कार्य एजेंसी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










