लंबित खारिज दाखिल के कार्य को अविलंब निबटायें : सीओ

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित अंचल कार्यालय कक्ष में मंगलवार को सीओ यामुन रविदास ने राजस्व कर्मियों के साथ साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक की. बैठक में अंचल क्षेत्र में राजस्व संबंधित कार्यों को लेकर राजस्व निरीक्षक व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया. इस अवसर पर सीओ ने राजस्व संबंधित कार्यों को अविलंब निष्पादन करने व राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी राजस्व कर्मी अपने अंचल क्षेत्र के मूल रैयत व प्रधान से सामंजस्य स्थापित कर राजस्व वसूली कर जमा कराना सुनिश्चित करें. सीओ ने कहा कि सभी राजस्व कर्मचारियों को खारिज दाखिल के लंबित कार्यों को अविलंब निष्पादन करें. साथ ही राजस्व वसूली में तेजी लाने का भी निर्देश दिया. कहा कि वरीय पदाधिकारी द्वारा मांगे गये प्रतिवेदन तीन दिनों के अंदर प्रस्तुत करें, जिससे इसकी सूचना दी जा सके. मौके पर प्रधान सहायक खुर्शीद आलम, नीरज कुमार, रंजीत कुमार झा, राजेंद्र कुमार, राहुल कुमार, राजीव कुमार रंजन, संजय मिश्रा, इग्नु हुरो आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : सीओ ने राजस्व कर्मियों के साथ की समीक्षात्मक बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola