ससुराल में विवाहिता की मौत, सात लोगों पर दहेज हत्या का आरोप
Published by : UDAY KANT SINGH Updated At : 09 May 2025 11:20 PM
पालोजोरी के जरगडी गांव का मामला
पालोजोरी. थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव के रहने वाले मुख्तार अंसारी ने अपनी पुत्री की हत्या का आरोप उसके ससुरालवालों पर लगाया है. पीड़ित ने ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए कांड संख्या 28/ 2025 के तहत प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें पीड़ित पिता ने दामाद, तीन भाइयों, सास व दो गोतनी को आरोपी बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में मुख्तार अंसारी ने जिक्र किया है कि उसकी पुत्री सहिना खातून की शादी दो वर्ष पूर्व जरगडी गांव के रहने वाले बकशू मियां के पुत्र फुरकान अंसारी के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी. शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पुत्री के पति समेत ससुरालवालों ने मिलकर उसकी पुत्री को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया, जिसको लेकर घरेलू स्तर पर पंचायती भी हुई थी और उनकी बेटी किसी तरह अपने ससुराल में रह रही थी. यहां तक की सास व दोनों गोतनी के कहने पर दामाद फुरकान अंसारी भी बेटी के साथ काफी मारपीट करते थे और कहते थे कि अगर मायके से डेढ़ लाख रुपये लाओ. इसकी जानकारी बेटी ने कई बार फोन के माध्यम से वह मायके में भी आकर बताया था, लेकिन उसे यह कहकर ससुराल में रख देता था कि सब कुछ ठीक हो जायेगा. बताया कि तीन दिन पूर्व उसकी पुत्री ने कहा था ससुराल पक्ष के लोग कह रहे थे कि अगर पैसे नहीं मिले तो जान से मार देंगे. इसी बीच छह मई की रात के करीब 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच पुत्री के ससुरालवालों ने साजिश के तहत नसीम बीबी, राबिया बीबी और जैनब खातून द्वारा सहिना की हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने की नीयत से उसे घर के पंखे से बांधकर लटका दिया. इस घटना की जानकारी मिली तो वह जरगडी गांव पहुंचे तो देखा कि उसकी पुत्री की हत्या हो चुकी है. मुख्तार अंसारी ने जिक्र किया है कि उसका दामाद फुरकान अंसारी द्वारा मोबाइल के माध्यम से घटना के दिन भी काफी प्रताड़ित किया गया था. प्राथमिक में जिक्र किया है कि फुरकान अंसारी ने अपने भाइयों, मां और भाभियों के साथ मिलकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी है. ————– पालोजोरी के जरगडी गांव का मामला, सात लोगों को बनाया गया है आरोपी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










