पारा शिक्षक पर रिश्ते की नानी ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, मामला दर्ज

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मधुपुर के बुढ़ैई थाना क्षेत्र के एक गांव का मामला

विज्ञापन

मधुपुर. बुढ़ैई थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते की नानी के साथ नाती के द्वारा दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में नानी ने बताया कि जब वे बकरी चराने निकली थी. इसी क्रम में रिश्ते के नाती ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. पुलिस ने आरोपी नाती पारा शिक्षक जीसू हेंब्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि आरोपी अपने गांव के ही एक प्राथमिक विद्यालय में पारा शिक्षक के रूप में कार्यरत है. जबकि रिश्ते की नानी भी उसी गांव की रहने वाली है. पीड़िता ने बताया कि जब वह बकरी चराने के लिए निकली थी तो आरोपी गांव के शौचालय में ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. हालांकि आरोपी शिक्षक जीसू हेंब्रम ने आरोप को निराधार बताया है. कहा कि महिला मेरी नानी है और मुझे गलत ढंग से फंसाया गया है. इधर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराकर आरोपित को जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola