बाइक सवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के कुशमाहा-धमनी मुख्य पथ पर अर्जुनपुर गांव के निकट सोमवार को बाइक पर सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया.

विज्ञापन

मारगोमुंडा. थाना क्षेत्र के कुशमाहा-धमनी मुख्य पथ पर अर्जुनपुर गांव के निकट सोमवार को बाइक पर सवार व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया. इससे बाइक सवार की मौके पर मौत हो गयी. मृतक की पहचान मारगोमुंडा थाना क्षेत्र के केराकुंडी गांव निवासी 51 वर्षीय सकन दास के रूप में की गयी. घटना के संबंध में बताया जाता कि सकन दास एक दिन पूर्व किसी काम से गिरिडीह जिले के गांडेय गया था. वहां से सोमवार की सुबह वापस लौट रहा था. वापस लौटने के क्रम में कुशमाहा-धमनी मुख्य सड़क पर विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने उसे बुरी तरह से रौंद दिया, जिसके कारण दोनों पैरों के कइ टूकड़े हो गया. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की. शव को कब्जे में लेकर थाना ले आया. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण उग्र हो गये और कुशमाहा धमनी मुख्य सड़क को केराकुंडी गांव के समीप जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे. जाम की सूचना मिलने पर प्रभारी थाना प्रभारी नागेंद्र राम, एसआई राजेश टोप्पो एएसआई फैय्याज अहमद खान, दशरथ उरांव, नाग्रेंद्र नाथ जारिका समेत समाजसेवी राशीद खान पहुंचे और ओर ग्रामीणों को समझा बुझाकर को सड़क जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे. इस दौरान सभी के द्वारा काफी समझाने बुझाने के बाद सड़क जाम का हटाया गया. जाम सुबह साढ़े आठ बजे से लेकर साढ़े नौ बजे तक रहा. इस दौरान आवागमन करने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावे एक लड़का और एक लड़की छोड़ गए. अचानक घटना हो जाने के कारण मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. ————- ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर कुशमाहा-धमनी मुख्य सड़क को किया जाम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola