पोषण ट्रैकर एप में नामांकित बच्चों की जानकारी करें अपलोड

Published by : BALRAM Updated At : 27 May 2025 10:58 PM

विज्ञापन

आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पर्यवेक्षिका ने की बैठक

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना कार्यालय सभागार में पर्यवेक्षिका नेवेदिता नटराज ने आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ बैठक की. बैठक में सेविकाओं से केंद्र संचालन की रिपोर्ट लिया गया. उन्होंने सेविकाओं को समय पर आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, साफ-सफाई व बच्चों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा पोषण ट्रैकर एप पर सभी नामांकित बच्चों की जानकारी ऑनलाइन अपडेट करने के निर्देश दिया. साथ ही लाभार्थियों के फेस कैप्चर की प्रक्रिया को भी अनिवार्य रूप से पूरा करने को कहा. कहा कि विभाग की ओर से तकनीक के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया गया है. यदि किसी सेविका को तकनीकी कार्यों में कठिनाई होती है तो वे कार्यालय में संपर्क कर सकती है. मौके पर सेक्टर तीन से छह की सेविकाएं उपस्थित थे. —————- आंगनबाड़ी सेविकाओं के साथ पर्यवेक्षिका ने की बैठक

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola