मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
मुआवजा की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रखकर किया प्रदर्शन

सारठ पालोजोरी मार्ग पर मलिकडंगाल के पास हुई थी दुर्घटना

विज्ञापन

सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-पालोजोरी मार्ग पर मलिकडंगाल के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में कचुआबांक निवासी 17 वर्षीय किशोर बड़कू मांझी उर्फ अमित कुमार मांझी की मौत हो गयी. घटना के बाद रविवार को मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सारठ-पालोजोरी मार्ग स्थित मलिक चौक पर सड़क जाम कर दिया. परिजनों ने मृतक का शव बीच सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा. सूचना मिलने पर सारठ थाना प्रभारी दीपक कुमार शाह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटवाया. करीब 10 मिनट तक चले इस जाम के दौरान दर्जनों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे. मौके पर मौजूद झामुमो नेता इश्तियाक मिर्जा, विक्रम सिंह सहित अन्य लोगों के सहयोग से परिजनों को समझाया गया और जाम समाप्त कराया गया. इस दौरान थाना प्रभारी ने सीओ कृष्णचंद्र सिंह मुंडा, बीडीओ चंदन कुमार सिंह और स्थानीय विधायक उदयशंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह को मामले की जानकारी दी और मुआवजे की मांग से अवगत कराया. बताया गया कि विधायक ने मृतक के परिजनों को हिट एंड रन के तहत झारखंड सरकार से चार लाख रुपये मुआवजा दिलाने, सरकारी प्रावधान के तहत अन्य लाभ उपलब्ध कराने तथा घटना में घायल अन्य किशोरों के समुचित इलाज की व्यवस्था कराने की बात कही है. वहीं सीओ और बीडीओ ने भी शोकाकुल परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिलाने और तत्काल एक क्विंटल अनाज उपलब्ध कराने की बात कही है.

विज्ञापन
रामाकांत मिश्रा

लेखक के बारे में

By रामाकांत मिश्रा

15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola