बच्चों को पिलायी गयी स्वर्ण प्राशन की खुराक

Published by : BALRAM Updated At : 03 May 2025 9:51 PM

विज्ञापन

विद्यालय के बच्चों को पिलायी गयी स्वर्ण प्राशन की दूसरी खुराक

विज्ञापन

मधुपुर. महेंद्र मुनि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में शनिवार को शिशु वर्ग के बच्चों को स्वर्ण प्राशन की दूसरी खुराक पुष्य नक्षत्र में पिलायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मदन मोहन मिश्रा ने भगवान धन्वंतरी के चित्र पर पुष्पार्चन कर व दीप जलाकर किया. वहीं, प्रधानाचार्य मिश्रा ने कहा कि यह एक आयुर्वेदिक औषधि है. जो प्राचीन काल में ऋषि मुनि तैयार कर बच्चों को पिलाया करते थे. यह एक रोग प्रतिरोधक औषधि है, जिसके माध्यम से बच्चों को कई प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सकता है. औषधि बच्चों के मस्तिष्क को भी तेज करने में अहम भूमिका निभाती है. यह विद्या भारती और विद्या विकास समिति झारखंड की एक ऐसी पहल है, जिसे एक मिशन के रूप में स्वीकार किया गया है. समिति का प्रयास यह है की छोटी उम्र के बच्चों को यह खुराक अवश्य पिलाया जाये. साथ ही आज अस्त व्यस्त जीवन में इनके रोग प्रतिरोधक क्षमता को विकसित किया जा सके. कार्यक्रम को सफल बनाने में मानसी बनर्जी, रूपा चक्रवर्ती, इता सिंह, अमृत बाला चौधरी, मिथिलेश कुमार, मोहिनी बनर्जी की भूमिका महत्वपूर्ण रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola