ePaper

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नियुक्त किये प्रखंड और नगर में पर्यवेक्षक

Updated at : 10 Apr 2025 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने नियुक्त किये प्रखंड और नगर में पर्यवेक्षक

कांग्रेस पार्टी में संगठन सृजन व कार्यक्रमों को धारदार बनाने तथा पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने देवघर जिले का पर्यवेक्षक अजय दुबे को बनाया है. साथ ही देवघर जिले के सभी प्रखंडों व नगरों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर : कांग्रेस पार्टी में संगठन सृजन व कार्यक्रमों को धारदार बनाने तथा पर्यवेक्षण के लिए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने देवघर जिले का पर्यवेक्षक अजय दुबे को बनाया है. साथ ही देवघर जिले के सभी प्रखंडों व नगरों के लिए भी पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं. इसमें करौं प्रखंड का पर्यवेक्षक जिला महासचिव दिनेश कुमार मंडल को, देवघर प्रखंड : गणेश दास, देवीपुर : नागेश्वर सिंह, सोनारायठाढ़ी : शबाना खातून, सारठ : अशोक सिंह, मोहनपुर : अमेरिका यादव, सारवां : सौरभ दास, पालोजोरी : मो नजाबुल अंसारी, मधुपुर नगर : डॉ अनुप कुमार, मारगोमुंडा : मो सिद्दीक उर्फ मो श्याम, देवघर नगर : पारस यादव तथा मधुपुर ग्रामीण : कृष्णा पासवान को बनाया गया. ये सभी पर्यवेक्षक तीन माह अप्रैल, मई तथा जून तक के लिए बनाये गये हैं, जो प्रखंड एवं नगर अध्यक्षों से समन्वय स्थापित कर सांगठनिक कार्यों के साथ हर कार्यक्रमों को सफल बनाने में अपना योगदान देंगे. सभी प्रखंड तथा नगर पर्यवेक्षकों की बैठक 13 अप्रैल को रांची के पुराना विधानसभा भवन में आयोजित की गयी है. इसमें प्रदेश अध्यक्ष के साथ मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी केवल राजू भाग लेंगे. जिलाध्यक्ष प्रो उदय प्रकाश ने नवनियुक्त जिला पर्यवेक्षक समेत सभी प्रखंड तथा नगर पर्यवेक्षकों को शुभकामनाएं दी है. उन्होंने कहा कि सभी पर्यवेक्षकों के कड़ी मेहनत से हमारा लक्ष्य आसानी से हासिल होगा तथा हम सफल होंगे. यह जानकारी जिला महासचिव सह प्रवक्ता दिनेश कुमार मंडल ने दी. हाइलाइट्स अजय दुबे बनाये गये देवघर जिला कांग्रेस के पर्यवेक्षक मधुपुर नगर के डॉ अनुप कुमार और देवघर नगर के पर्यवेक्षक बनाये गये पारस यादव

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sanjeet Mandal

लेखक के बारे में

By Sanjeet Mandal

Sanjeet Mandal is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola