सेंसर और जीपीएस युक्त लाइटों से जगमग होगा मार्ग
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 10 May 2026 7:06 PM
देवीपुर से भीरखीबाद तक लगेगी स्ट्रीट सोलर लाइटें
देवीपुर. देवीपुर थाना मोड़ से लेकर भीरखीबाद तक सोलर स्ट्रीट लाइटें लगाने का काम शुरू हो गया है. स्ट्रीट लाइटें लग जाने के बाद देवीपुर से भीरखीबाद तक का पूरा मार्ग सोलर रोशनी से जगमग होगा. इससे रात के समय राहगीरों को काफी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी. लगातार रोशनी रहने से अपराध पर भी अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है. राज्य सरकार के जियाडा के अनुसार इन सोलर स्ट्रीट लाइटों की खासियत यह है कि ये पूरी तरह सेंसर युक्त और जीपीएस सिस्टम से लैस हैं. शाम होते ही लाइटें स्वतः जल जायेंगी और सूरज निकलते ही अपने आप बंद हो जायेंगी. इससे बिजली की बचत के साथ संचालन भी आसान होगा. वहीं, जियाडा के अधिकारियों ने बताया कि लाइटों में लगे जीपीएस सिस्टम के कारण यदि सोलर प्लेट या लाइट की चोरी होती है तो 24 घंटे के भीतर उसकी ट्रैकिंग कर उसे ढूंढ निकाला जायेगा. इससे चोरी की घटनाओं पर पूरी तरह रोक लगाने में मदद मिलेगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर रोशनी की बेहतर व्यवस्था होने से रात में आवागमन सुरक्षित और सुगम होगा. साथ ही ग्रामीणों को अंधेरे की समस्या से भी राहत मिलेगी. हाइलार्ट्स : देवीपुर से भीरखीबाद तक सोलर रोशनी की चमक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










