वैशाली में सड़क पर कचरा का अंबार, महुआ नगर परिषद वार्ड 20 में पड़े कचरे और बदबू से राहगीर परेशान
सड़क किनारे फैला कचरा
Mahua Road Garbage Problem : वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में सड़क पर फैले कचरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि यह समझना मुश्किल हो रहा है कि सड़क पर कचरा है या कचरे में सड़क. कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Mahua Road Garbage Problem : (दिलीप कुमार) वैशाली जिले के महुआ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 20 में सड़क पर फैले कचरे ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. हालात ऐसे हैं कि यह समझना मुश्किल हो रहा है कि सड़क पर कचरा है या कचरे में सड़क. कचरे से उठ रही दुर्गंध के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद नगर परिषद और जनप्रतिनिधियों की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है.
आपके शहर में
कौशल्या संस्कृत विद्यालय के पास बदहाल स्थिति
जानकारी के अनुसार वार्ड 20 स्थित कौशल्या संस्कृत विद्यालय के समीप सड़क पर लंबे समय से कचरा जमा है. सड़क पर फैली गंदगी के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि कचरे से निकलने वाली बदबू स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बनती जा रही है.
Vaishali News : शिकायतों के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार पार्षद और नगर परिषद अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई. इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
अतिक्रमण की ओर बढ़ रही सड़क
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर लगातार कचरा डाले जाने से सड़क का हिस्सा धीरे-धीरे अतिक्रमण की चपेट में आ रहा है. यदि समय रहते सफाई नहीं कराई गई तो भविष्य में सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने में प्रशासन को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है.
Hajipur News : लोगों ने जताई नाराजगी
स्थानीय निवासी मो. हसन, मो. फिरोज, ललन ठाकुर, राजीव जायसवाल, संजू राय, शिवदत्त चौधरी, मुन्नी जायसवाल समेत अन्य लोगों ने बताया कि सड़क पर फैले कचरे के कारण आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है. उन्होंने जल्द से जल्द सफाई कराने की मांग की.
सफाई पर खर्च होते हैं करोड़ों रुपये
महुआ नगर परिषद क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था पर हर वर्ष करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए जाते हैं. इसके बावजूद वार्ड 20 समेत कई स्थानों पर सड़कों पर कचरा पसरा रहना सफाई व्यवस्था की पोल खोल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए