Deoghar news : दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टायर व बैटरी चोरी, पुलिस ने किया बरामद

Updated at : 27 Feb 2025 8:50 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टायर व बैटरी चोरी, पुलिस ने किया बरामद

भिरखीबाद- सत्संग मेन रोड पर गर्दनिया मोड़ के पास दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से दो टायर व एक बैटरी चोरी कर ली गयी थी. शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों सामान को बाराटांड गांव से बरामद किया.

विज्ञापन

मधुपुर. भिरखीबाद-सत्संग मुख्य सड़क पर गर्दनिया मोड़ के निकट एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. घटना के बाद ट्रक के चालक व उपचालक को ग्रामीणों की सहायता से सुरक्षित निकाल लिया गया. दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया था. इसी दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से अज्ञात चोर के द्वारा दो टायर और एक बैटरी चोरी कर ली गयी. इसकी जानकारी मिलने पर बिहार के लखीसराय निवासी ट्रक चालक उपेंद्र प्रसाद वर्मा ने बुढ़ैई थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुप्त सूचना के आधार पर इसी थाना क्षेत्र के बाराटांड गांव निवासी मोहन यादव के घर से ट्रक से चोरी किये गये दोनों टायर और बैटरी को बरामद कर लिया. पुलिस आरोपित की तलाश में जुट गयी है. फिलहाल घटनास्थल पर ट्रक की सुरक्षा के लिए पुलिस चौकीदार की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है. वहीं पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जाता है कि बुधवार देर रात को गिट्टी ले जाने के दौरान ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हुई थी. घटना को लेकर गुरुवार को थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola