घर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

सोनारायठाढ़ी अंतर्गत नन्हीडीह गांव की घटना
सोनारायठाढ़ी. थाना क्षेत्र अंतर्गत महापुर पंचायत अंतर्गत नन्हीडीह गांव में सराफत अंसारी के ईंट और खपरैल वाले घर में अचानक आग लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उस पर काबू पाना किसी के लिए संभव नहीं हो सका और देखते ही देखते पूरा घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन देवघर से लगभग चालीस किलोमीटर दूर नन्हीडीह पहुंचने में दमकल को काफी समय लग गया. इस दौरान घटनास्थल पर सोनारायठाढ़ी थाना की पुलिस बल पहुंच चुकी थी, लेकिन तब तक आग पर काबू पाना संभव नहीं था. गृहस्वामी सराफत हुसैन ने बताया कि घर में रखा कपड़ा, अनाज, घरेलू सामान समेत लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




