Deoghar news : धान बिक्री के बाद भी किसानों के खातों में नहीं आयी है राशि, परेशानी

Updated:
विज्ञापन
Deoghar news : धान बिक्री के बाद भी किसानों के खातों में नहीं आयी है राशि, परेशानी

राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को लेकर पैक्सों में धान बिक्री के लिए धान अभिप्राप्ति केंद्रों को खोला है. लेकिन धान बेचने को बाद भी किसानों के खातों में राशि नहीं आयी है.

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. राज्य सरकार ने किसानों की सुविधा को लेकर पैक्सों में धान बिक्री के लिए धान अभिप्राप्ति केंद्रों को खोला है, जिसमें किसानों के धान को नजदीकी पैक्सों में बेचकर उसकी राशि सीधे किसानों के खाते में भेजी जाये. लेकिन कुछ किसानों ने बताया कि पैक्सों में धान की बिक्री किये दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी उनके खाते में राशि नहीं आयी है. सोनारायठाढ़ी प्रखंड के जरका-टू पैक्स के किसान शेखर कुमार, सच्चिदानंद मंडल, प्रफूल चंद्र मंडल, गुड्डू मंडल, सुमन कुमार समेत कई किसानों ने बताया कि जरका-टू पैक्स में धान बेचने में पंद्रह दिन बीत गये है. लेकिन अभी तक हमलोगों के खाते में राशि नहीं आयी है. राशि के लिए कई बार हमलोग पैक्सों का चक्कर लगा चुके है. वहीं पैक्स अध्यक्ष विजय मंडल ने बताया की मेरे द्वारा अभी तक 25 किसानों से 1644 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है. सभी किसानों का ऑनलाइन भी हो चुका है. लेकिन भुगतान अभी तक किसी किसान का नहीं हुआ है, वहीं जरका वन पैक्स द्वारा 688 क्विंटल, दोनदिया पैक्स द्वारा 87 क्विंटल, सोनारायठाढी पैक्स द्वारा 167 क्विंटल धान की खरीदारी की जा चुकी है, साथ ही बरमोतरा पैक्स में अभी तक धान की खरीदारी शुरू नहीं की गयी है, जिसके कारण पोषक क्षेत्र के किसान जहां-तहां अपना धान बेचने के लिए मजबूर है. अब स्थिति यह है कि समय पर राशि नहीं मिलने के कारण किसान पैक्स में धान बेचने में रूचि नहीं ले रहे है. क्या कहते हैं पदाधिकारी जरका-टू पैक्स के छह किसानों की राशि को प्रोसेस किया जा चुका है, जल्द ही उनके खातों में राशि जमा हो जायेगी. वहीं अन्य किसानों का भी भुगतान जल्द से जल्द हो जायेगा. तकनीकी असुविधा को दुरुस्त किया जा रहा है. सुशील कुमार झा , प्रभारी प्रखंड खाद्य आपूर्ति पदाधिकारी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola