प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में 85569 रुपये का लगाया गया जुर्माना

Edited by UDAY KANT SINGH
Updated:
विज्ञापन

पालोजोरी प्रखंड सभागार में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम का आयाेजन

विज्ञापन

पालोजोरी. प्रखंड सभागार में सामाजिक अंकेक्षण कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2021-24 में संचालित मनरेगा की योजनाओं को लेकर प्रखंडस्तरीय जनसुनवाई संपन्न हुई. दो दिनों तक चले जनसुनवाई में प्रमुख की अगुवाई में गठित ज्यूरी मेंबरों ने सभी पंचायतों से सूचीबद्ध 757 मामलों की सुनवाई की. इस दौरान नियम विरुद्ध किए गए कार्यों के लिए जुर्माना व राशि की रिकवरी का निर्णय लिया गया. इसमें पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के दौरान 85569 रुपये का जुर्माना व 209337 रुपये रिकवरी का निर्णय लिया गया था. उक्त राशि जमा कराने के बाद प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में कार्य से अधिक की निकासी सहित अन्य विसंगतियों के कारण लगभग 70 हजार रुपये का जुर्माना व रिकवरी किया गया. मौके पर प्रमुख उषा किरण मरांडी के अलावा उपप्रमुख पायल साधु, जिला परिषद सदस्य मिसिर हांसदा, मनरेगा लोकपाल कल्पना झा, डीआरपी पंचम प्रसाद वर्मा, बीआरपीएफसी पंकज झा, यदुमनी तांती, बीपीओ हेलेना हेंब्रम, मुखिया गोलक बिहारी यादव, कुमार राजीव रंजन, नौसाद हक, फुरकान अंसारी, नितु कुमारी, अंशुक साधु आदि मौजूद थे. —————— प्रखंड स्तरीय जनसुनवाई में 557 योजनाओं की हुई सुनवाई कार्य से अधिक निकासी की गयी राशि का हुआ रिकवरी

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
UDAY KANT SINGH

लेखक के बारे में

By UDAY KANT SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola