Deoghar news : दुकानदार पर जानलेवा हमला, लूटपाट और रंगदारी का आरोप, मामला दर्ज

Updated at : 07 Apr 2026 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : दुकानदार पर जानलेवा हमला, लूटपाट और रंगदारी का आरोप, मामला दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशों के जानलेवा हमला, लूटपाट और रंगदारी मांगने की घटना में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करायी है.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक दुकान में घुसकर हथियारबंद बदमाशों के जानलेवा हमला, लूटपाट और रंगदारी मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़ित विजय केशरी के बयान पर पुलिस ने नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है.घटना पांच अप्रैल की संध्या करीब छह बजे की बतायी जा रही है. विजय ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि संजय यादव, राम स्वरूप यादव सहित अन्य लोग 8-10 की संख्या में हथियारों से लैस होकर उनकी दुकान में घुस गये. आरोप है कि संजय यादव ने उनके भाई अजय केशरी पर टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े. जब वह अपने भाई को बचाने आगे बढ़े, तो राम स्वरूप यादव ने चाकू से गर्दन पर वार करने की कोशिश की. बचाव में हाथ आगे करने पर उनका हाथ कट गया और वह भी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. आरोप है कि हमलावरों ने दुकान के गल्ले से 40 हजार रुपये लूट लिये, जो महाजन को देने के लिए रखे थे. वहीं दीपक चंद्र ने एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करते हुए दुकान खाली कराने की धमकी दी. बदमाशों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ भी की.पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. घायलों का इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
Sanjeev Mishra

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola