घुमावदार मोड़ पर बाइक असंतुलित, दो घायल
Published by : LILANAND JHA Updated At : 11 Apr 2026 6:41 PM
सारवां-तीरनगर मार्ग पर कल्होड़ गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना
सारवां. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारवां-तीरनगर मार्ग पर कल्होड़ गांव के पास एक घुमावदार मोड़ पर बाइक का संतुलन बिगड़ने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान बनियाडीह गांव निवासी मुकेश यादव (35) और उनके साथ सवार कारू यादव (65) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों बाइक से जा रहे थे, तभी मोड़ पर अचानक संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़े. दुर्घटना के बाद मौके से गुजर रहे समाजसेवी सुधीर कुमार ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अपने चारपहिया वाहन से उठाकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया. सीएचसी में चिकित्सकों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए देवघर रेफर कर दिया. इधर, स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि उक्त घुमावदार मोड़ पर घनी झाड़ियां उग आयी हैं, जिससे एक ओर से दूसरी ओर देख पाना मुश्किल हो जाता है. अचानक सामने वाहन आने पर संभलने का मौका नहीं मिलता, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं. ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि मोड़ पर उगी झाड़ियों की सफाई करायी जाये और आवश्यक सुरक्षा उपाय किये जायें, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










