सारवां में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चूजा वितरित

Updated:
विज्ञापन
सारवां में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत चूजा वितरित

बीएचओ की देखरेख में कुक्कुट पालन को लेकर चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

सारवां. मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत ब्लॉक में मंगलवार को बीएचओ डॉ सुनील टोप्पो की देखरेख में कुक्कुट पालन को लेकर चूजा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. प्रखंड क्षेत्र के पहारिया, बंदाजोरी पंचायत के चयनित चार लाभुकों के बीच 2000 कुक्कुट चूजा के साथ दाना, दवा, जग आदि का वितरण किया गया. वहीं, डॉ टोप्पो ने कहा कि मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना उद्देश्य है. इस अवसर पर समाजसेवी उमाकांत मंडल, विजय हांसदा, एआइ कार्यकर्ता मदन दास, संजय दत्त, अजीत कुमार, प्रमोद पासवान, तिरफ मांझी, चतुरानंद यादव, दिलीप यादव, मो ताल्हा आदि मौजूद थे .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola