संतुलन बिगड़ने से कार दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे सवार

सारठ-चितरा मुख्य पथ पर चरगमारा घोड़वा घाट के पास कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त
सारठ बाजार. थाना क्षेत्र अंतर्गत सारठ-चितरा मुख्य पथ पर चरगमारा घोड़वा घाट के पास कार असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हालांकि कोई हताहत नहीं हुए. प्रत्यदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी. तभी चारकमारा घोड़वा घाट के पास तीखा मोड़ रहने के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. जिसकी सूचना पाकर सारठ थाना पुलिस एएसआई विशंभर विश्वकर्मा पुलिस बल के साथ घटना स्थल पहुंचकर कार को जब्त कर थाना लाया और मामले की जांच में जुटी गयी. संबंध में कार चालक पश्चिम बंगाल के आसनसोल निवासी सरबजीत सिंह ने कहा कि आसनसोल से देवघर जा रहे थे. सड़क पर बालू जमा होने के कारण कार असंतुलित बिगड़ गया. वहीं, दुर्घटना वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रामाकांत मिश्रा
15 फरवरी 2018 से प्रभात खबर में कार्य कर रहे है. लगातार आठ सालों से मेन स्ट्रीम की जर्निल्जम से जुड़े हैं. ग्रामीण स्तर की खबरों को बेहतर कवरेज देने का काम लगातार कर रहे हैं ताकि ग्रास रूट लेवल पर विकास लोगों तक पहुंच सके.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










