घर के सामने खड़ी बस में जलकर राख

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Dec 2024 11:03 PM

विज्ञापन

सोमवार संध्या के समय ड्राइवर ने खड़ी की थी बस

विज्ञापन

सारठ. थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी ट्रैवलर बस में आग लगने से जलकर खाक हो गयी. घटना को लेकर बस मालिक राणा बिक्रमेंद्र प्रताप ने थाना को लिखित शिकायत दर्ज करायी है. बताया गया है कि सोमवार संध्या के समय ड्राइवर द्वारा ट्रैवलर बस (जेएच15एजी-9370) घर के सामने खड़ी कर चला गया था. मंगलवार सुबह 6:30 बजे गाड़ी के पास आये तो देखा गाड़ी के अंदर से धुंआ निकल रहा है. गाड़ी का गेट खोला तो अंदर पूरा जला हुआ पाया गया. हालांकि धुंआ को देख स्थानीय लोगों ने पानी डालने का प्रयास किया. पर आग से पूरी तक बस जलकर राख हो गयी थी. बस मालिक ने बस जलने की सूचना बीमा कंपनी व अन्य लोगों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola