स्वयंसेवकों ने राष्ट्र सर्वोपरि का लिया संकल्प
Published by : SIVANDAN BARWAL Updated At : 18 Jan 2026 8:32 PM
देवीपुर में सामाजिक सद्भाव को लेकर आरएसएस ने की बैठक
देवीपुर. ब्लॉक के शिशु निकेतन इंग्लिश मीडियम स्कूल में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रखंडस्तरीय एक बैठक हुई. जिसका मुख्य उद्देश्य भारत को आगे बढ़ाने और समाज में समानता के संदेश को सुदृढ़ करना था. बैठक में कोई छोटा या बड़ा नहीं है, सभी एक सामान्य हैं, इस विषय पर चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव अनुचित है. कहा कि विभिन्न जातियों के लोग समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से एकत्रित हुए हैं. सभी ने राष्ट्र को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया. बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. मौके पर जिला संघ चालक गणेश बरनवाल, जिला सह व्यवस्थापक विनय बरनवाल, जिला सामाजिक समरसता प्रमुख गोपाल सिंह समेत राजमणि मंडल, विवेकानंद बर्मा, सुखदेव तुरी, लखन बास्की, हरेराम मंडल, बबलू राउत, बबलू पासवान, संजय यादव, मुकेश चौधरी, राजेंद्र कुमार राय, बिनोद बरनवाल, राजेश मंडल, लक्ष्मण मुर्मू, शंभू रमानी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : देवीपुर में सामाजिक सद्भाव को लेकर आरएसएस ने की बैठक
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










