राजस्व शिविर में 35 मामलों का हुआ निष्पादन

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
राजस्व शिविर में 35 मामलों का हुआ निष्पादन

मारगोमुंडा में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन

विज्ञापन

मारगोमुंडा. अंचल कार्यालय में सोमवार को राजस्व से संबंधित मामलों के निराकरण को लेकर सीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में विशेष राजस्व शिविर का आयोजन किया गया. इस दौरान शिविर के माध्यम से लगान रसीद, म्यूटेशन, रेंट रसीद व भूमि से संबंधित मामलों का निराकरण किया गया. शिविर में विभिन्न मामलों को लेकर 44 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें आन द स्पॉट 35 मामलों का निराकरण किया गया. मौके पर सीओ शशि संदीप सोरेन ने बताया कि प्रत्येक महीने 15 व 16 को अंचल कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जाएगा. जिसमें लोगों की समस्याओं को त्वरित गति से निष्पादित किया जाएगा. मौके पर राजस्व उपनिरीक्षक अवध किशोर पंडित, इकबाल हुसैन, साकेत सौरभ, राहुल कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. ——– मारगोमुंडा में राजस्व शिविर का हुआ आयोजन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola