Deoghar News : सत्संग आरओबी की मरम्मत का काम अधूरा, गड्ढों से दुर्घटना की संभावना
Published by : AMARNATH PODDAR Updated At : 03 May 2025 8:34 PM
सत्संग रेल ओवरब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है.
संवाददाता, देवघर : सत्संग रेल ओवरब्रिज पर जगह-जगह गड्ढे हो जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है. आरओबी पर हुए गड्ढे की मरम्मत सहित मैस्टिक कार्य यानि 26 लाख की लागत से कालीकरण किया जाना है. मार्च तक ही कालीकरण कर दिया जाना था, बावजूद अभी तक काम पूरा नहीं हो पाया है. गढ्ढे नहीं भरे जाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ गयी है. पथ निर्माण विभाग से कामनालिंगम कंस्ट्रक्शन कंपनी को आरओबी मरम्मत का कार्य मिला है. लंबे समय तक काम बंद रहने पर विभाग द्वारा बार-बार कंपनी को नोटिस दिये जाने के बाद भी पुल का सिर्फ आधा ही काम किया गया है. विभाग इस वीआइपी मार्ग का काम जल्द पूरा कराने के बजाय कंपनी का कार्य अवधि विस्तार कर दिया गया है. गढ्ढे की वजह से पुल को भी पानी के रिसाव से खतरा होने की संभावना जतायी गयी है. इसी वजह से आरओबी के ऊपर मैस्टिक कार्य करने की योजना बनी है. रेलवे द्वारा निर्मित आरओबी का उद्घाटन वर्ष 2022 में हुआ है, लेकिन समय से पहले आरओबी का ऊपरी सतह कई जगह उखड़ गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










