सारवां : शिविर में 121 गर्भवतियों की हुई एएनसी जांच
Published by : LILANAND JHA Updated At : 19 May 2026 6:53 PM
सारवां सीएचसी में पीएम मातृ शिशु सुरक्षा जननी के तहत शिविर आयोजित
सारवां. प्रखंड क्षेत्र के सीएचसी में प्रधानमंत्री मातृ शिशु सुरक्षा जननी कार्यक्रम के तहत सोनारायठाढ़ी प्रखंड के 10 कलस्टरों की गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच सह दवा वितरण एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में सोनारायठाढ़ी के दस कलस्टरों से सहिया साथियों द्वारा लाई गयी गर्भवती की जांच की गयी. वहीं, डॉ प्रियंका कुमारी ने गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की. इस दौरान महिलाओं के बीच दवा के साथ आयरन की गोली एवं सिरप का वितरण किया गया. डॉ प्रियंका ने गर्भवती महिलाओं को नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने तथा हरी साग-सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि माह के अंतिम बुधवार को एचआरपी मरीजों को जांच के लिए अवश्य लाया जाए. बताया गया कि शिविर में कुल 121 महिलाओं की जांच की गई। वहीं सहिया साथियों को अपने-अपने पोषक क्षेत्र में आधार कार्ड बनवाकर उसकी रिपोर्ट शीघ्र उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. साथ ही कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की बात कही गयी. इस अवसर पर डॉ जगजीवन मुर्मू, बीडीएम प्रशांत कुमार, नीलम कुमारी, इंदु प्रभा, प्रेमलता, संजू कुमारी, विमला देवी, रंजू देवी, नरीता देवी, बेबी देवी, मतीजन, बबीता सहित कई लाभुक महिलाएं उपस्थित थीं. ———- सारवां सीएचसी में पीएम मातृ शिशु सुरक्षा जननी के तहत शिविर आयोजित गर्भवती महिलाएं हरी साग-सब्जियों का करें सेवन: डॉ प्रियंका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










