धूमधाम से हुई मां शीतला की वार्षिक पूजा

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
धूमधाम से हुई मां शीतला की वार्षिक पूजा

करौं के धर्मराज मंदिर प्रांगण में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

करौं. स्थानीय धर्मराज मंदिर प्रांगण में मंगलवार को माता शीतला देवी की पूजा-अर्चना विधि विधान पूर्वक की गयी. गांव में पूजा को लेकर उत्सवी माहौल देखा गया. पंड़ित कालीचरण दास आचार्य, परेश शर्मा, आलोक शर्मा, श्यामापद बनर्जी, ओपी आचार्य, प्रभात आचार्य ने होम-यज्ञ, ध्यान व शीतला मां को वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चारण के साथ 5008 की संख्या में बिल्व-पत्र चढ़ाया गया. पुष्पांजलि के पश्चात सभी श्रद्धालुओं को पंड़ितों ने बारी-बारी से मंगल टीका लगाया. पंड़ित कालीचरण दास आचार्य शीतला पूजा व महिमा के बारे में बताते हुए कहा माता शीतला देवी नित्य दिन स्मरण व पूजा करने से महामारी चेचक का प्रकोप से बच सकते है. इस अवसर पर सुबह से लोग दूध, आरवा चावल श्रद्धापूर्वक पहुंचाया. इसके बाद खीर प्रसाद वितरण के दौरान भीड़ उमड़ पड़ी. गांव के हर घर से महिला-पुरुष, बच्चे खीर प्रसाद लेने देर शाम तक पहुंचते रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola