प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गयी कलश शोभा यात्रा

Edited by BALRAM
Updated:
विज्ञापन

करौं के नवनिर्मित बाबा धर्मराज मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन

करौं. नवनिर्मित बाबा धर्मराज मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सोमवार को 250 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें सालतर, गोविन्दपुर, सिरिया, रानीडीह, केन्दवेरिया, डूमरतर, रान्हा, आलमपुर, चौरबेरिया, कमलकर, जांत व प्रतापपुर आदि गांवों से आये सैंकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया. कलश यात्रा बाबा धर्मराज मंदिर से निकल कर दे टोला, मिसिर टोला, बाबा कर्णेश्वर मंदिर, मोदी टोला, बनिया टोला, चण्डी मोड़ होते हुए राजा पोखर पहुंचा. जहां काशी से आये पंड़ित आचार्य रामानुज, आचार्य मुकुंद पांडेय, आचार्य संतोष पांडेय, दीपक त्रिवेदी, आयुष पांडेय, पंडित काली दास आचार्य, परेश शर्मा, तारक आचार्य, ओपी आचार्य, नरेश शर्मा, मिथुन शर्मा, आशीष आचार्य ने विधि विधान पूर्वक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश का संकल्प कर जल भरवाया. यजमान उत्तम सिंह सह पत्नी द्वारा आचार्य के बताये विधियों का अनुकरण कर रही थी. इसके बाद कलश को बाबा धर्मराज मंदिर प्रांगण में विधिवत स्थापित किया गया. कलश यात्रा में भगवा झंडा के साथ धर्म की जय हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भावना हो, विश्व का कल्याण हो, बाबा धर्मराज की जय आदि नारों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा था. पंड़ितों द्वारा सामूहिक पूजा पाठ किया गया. कन्याओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया. मौके पर धर्मराज मंदिर निर्माण समिति के सदस्य गण व्यवस्था में लगे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola