Deoghar news : 15 लाख के फंड से होगा संत रविदास मंदिर व आश्रम का विकास व सौंदर्यीकरण : मंत्री हफीजुल

Updated at : 15 Feb 2025 9:19 PM (IST)
विज्ञापन
Deoghar news : 15 लाख के फंड से होगा संत रविदास मंदिर व आश्रम का विकास व सौंदर्यीकरण : मंत्री हफीजुल

संत शिरोमणि रविदास की 648वीं जयंती पर हुए चार दिवसय कार्यक्रम का समापन किया गया. इस मौके पर मंत्री हफीजुल ने मंदिर के विकास के लिए 15 लाख का फंड देने की बात कही.

विज्ञापन

संवाददाता, देवघर . खिजुरिया स्थित संत रविदास मंदिर सह आश्रम में गुरु रविदास महासभा की ओर से आयोजित चार दिवसीय समारोह का समापन हो गया. समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि जिले में कई मठ-मंदिरों का निर्माण और जीर्णोद्धार कराये गये है. देश बुद्ध, महावीर और संत-महात्माओं की धरती रही है, यहां से दूसरे देशों में जाकर भी महापुरुषों ने अपने-अपने धर्मों का प्रचार-प्रसार किया है. कहा कि अपने पूर्वजों को याद करें और उनके दिखाये रास्ते पर चले. उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि रविदास समाज ने अपनी धरोहर को संभाल कर रखा है. कहा कि इस मंदिर सह आश्रम का विकास और सौंदर्यीकरण विधायक फंड से होगा. वहीं अपने फंड से पांच लाख देने की घोषणा की. उन्होंने विधायक सुरेश पासवान की सहमति से 10 लाख यानि कुल 15 लाख के फंड से मंदिर व आश्रम का विकास कराने की बात कही. वहीं अन्य जरूरत पड़ने पर पर्यटन विभाग से पूरा कराने का जिक्र किया. कहा कि 50 लाख तक का फंड खर्च किया जा सकता है. वहीं मंदिर जाने वाली सड़क का निर्माण कराने की भी बात कही. विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेश पासवान ने कहा कि यहां एक हॉल का निर्माण कराया जाये ताकि किसी प्रकार का कार्यक्रम होने पर परेशानी न हो. मौके पर झामुमो संयोजक संजय शर्मा, केंद्रीय समिति सदस्य सुरेश साह, झामुमो के पूर्व जिला संयुक्त सचिव सूरज झा, कांग्रेस के नगर अध्यक्ष रवि केसरी, नंदकिशोर दास, प्रकाश पांडेय, सरोज सिंह, रविदास महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज दास, संरक्षक बुद्धन बौद्ध, उपाध्यक्ष नंद किशोर दास, कुलदीप रविदास, महासचिव जय नारायण त्यागी, कोषाध्यक्ष विजय दास, सहायक सचिव टिकैत दास, अंग्रेज दास, अनिल कुमार, प्रमोद दास, ललन दास, कुंदन कुमार, हेदर खान, शंकर दास, उमेश बौद्ध समेत अन्य थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola