रामचरितमानस नवाह परायण यज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा

Published by : BALRAM Updated At : 03 Apr 2026 8:55 PM

विज्ञापन

मधुपुर : श्रीश्री 108 राम चरित मानस नवाह परायण महायज्ञ को लेकर निकाली कलश शोभा यात्रा

विज्ञापन

मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र की पटवाबाद पंचायत के सबजोर गांव में शुक्रवार को श्रीश्री 108 रामचरितमानसनवाह परायण पाठ महायज्ञ को लेकर कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. कलश शोभा यात्रा महाकाली मंदिर परिसर से निकल कर विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए पतरो नदी घाट पहुंची. जहां पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरवाया. कलश यात्रा पुनः महाकाली मंदिर पहुंचा. जहां पुरोहितों ने विधि विधान पूर्वक कलश को स्थापित कराया. शोभा यात्रा में जय श्री राम व हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा. इस दौरान आकर्षण का केंद्र भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण व हनुमान जी की भव्य झांकी रथ पर सवार होकर श्रद्धालुओं के बीच श्रद्धा का केंद्र बनी रही. जगह-जगह पर ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पानी व शरबत की व्यवस्था किया गया था. महायज्ञ का अनुष्ठान तीन अप्रैल से 11 अप्रैल तक चलेगा. चार से 10 अप्रैल तक प्रतिदिन रात्रि में रासलीला, श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण वृंदावन धाम से आये महाराज नीतीश कृष्णा के मुखारविंद से किया जायेगा. साथ ही भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन
BALRAM

लेखक के बारे में

By BALRAM

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola