सोनारायठाढ़ी से कोलकाता तक का सफर ढाई घंटे में होगा पूरा: सांसद

Published by : LAXMAN CHOUDHARY Updated At : 25 May 2026 7:33 PM

विज्ञापन

पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के सोनारायठाढ़ी स्थित पैतृक आवास पहुंचे गोड्डा सांसद

विज्ञापन

सोनारायठाढ़ी. पूर्व मंत्री हरिनारायण राय की मां के निधन की सूचना पाकर गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे सोमवार को सोनारायठाढ़ी स्थित निजी आवास उनसे मिलने पहुंचे. इस दौरान पूर्व मंत्री हरिनारायण राय, उनके भाई नंदलाल राय, पूर्व प्रमुख संजय राय से हाल समाचार जाना. इस अवसर पर डॉ निशिकांत दुबे ने कहा कि जब-जब मैं गोड्डा लोकसभा के लिए चुनाव लड़ा, पूर्व मंत्री हरिनारायण राय जी की मां ने मुझे विजय होने का आशीर्वाद दिया और मैं लगातार चुनाव जीता. उनका आशीर्वाद आज भी मेरे साथ है. सांसद के आने की सूचना मिलते ही सारवां, सोनारायठाढ़ी, देवघर, मोहनपुर समेत विभिन्न जगहों से लोग सांसद से मिलने सोनारायठाढ़ी पहुंचे. वहीं, सांसद डॉ दुबे ने कहा कि सोनारायठाढ़ी प्रखंड जल्द ही शहर की तरह विकसित होगा. उन्होंने कहा कि सोनारायठाढ़ी के लोग ढाई घंटे में कोलकाता व ढाई घंटे पटना जा सकेंगे, हल्दिया-रक्सौल सड़क का कार्य जल्द ही प्रारंभ हो जायेगा, जिससे इस सुदूर क्षेत्र के लोग ढाई घंटे में पटना और कोलकाता आ जा सकेंगे. उन्होंने कहा कि इसमें पूर्व मंत्री हरिनारायण राय का बहुत ही योगदान है. इन्होंने सोनारायठाढ़ी को प्रखंड का दर्जा दिलाया और मैंने हल्दिया-रक्सौल एक्सप्रेस-वे को सोनारायठाढ़ी को जोड़ने का कार्य किया, ताकि क्षेत्र के लोगों का सर्वांगीण विकास हो सके. वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी, संजय यादव, मंडल अध्यक्ष रामनारायण राय, जिला मंत्री जयकांत मंडल, मुन्ना सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर साह, महिला मोर्चा मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि ललित यादव,अध्यक्ष सुनीता देवी, मुखिया शंकर राणा, सुमित कुमार, जयकांत यादव, पंसस अनिल कुमार, सुमित राय, बनवाली मंडल, प्रदीप राणा, तिलक राय, निशिकांत राय, कामदेव राय, संजय पांडे, श्याम कुमार, अरुण राणा, नंदू राणा ने सांसद डॉ निशिकांत दुबे को स्वागत किया. — पूर्व मंत्री हरिनारायण राय के मां की निधन की खबर पाकर सोनारायठाढ़ी पहुंचे डॉ निशिकांत दुबे पूर्व मंत्री हरिनारायण राय को बंधाया ढांढस

विज्ञापन
LAXMAN CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By LAXMAN CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola