चापानल मरम्मत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Updated:
विज्ञापन
चापानल मरम्मत वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भीषण गर्मी से राहत की तैयारी, हर पंचायत में सुधरेंगे बंद पड़े हैंडपंप

विज्ञापन

साेनारायठाढ़ी. बढ़ती गर्मी को देखते हुए बीडीओ सह सीओ नीलम कुमारी ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय से चापानल मरम्मती वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जिसका उद्देश्य प्रखंड क्षेत्र के सभी बंद पड़े चापानलों को जल्द से जल्द दुरुस्त कर आम लोगों को पेयजल संकट से राहत दिलाना है. वहीं, बीडीओ सह सीओ नीलम कुमारी ने बताया कि यह वाहन प्रखंड के कुसुमथर, जरका, बरमोतरा, ठाढ़ीलपरा, बिंझा, भोड़ाजमुवा, दोनदिया, मगडीहा समेत सभी पंचायतों में जाकर खराब चापानलों की मरम्मत करेगा, ताकि भीषण गर्मी में लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि चापानल मरम्मत के लिए मिस्त्री सुगदेव यादव (9006071481) और बीरेंद्र यादव (6207642132) से संपर्क कर लोग अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं. कार्यक्रम के दौरान प्रखंड समन्वयक अभिषेक कुमार, भास्कर सिंह समेत कई प्रखंड और अंचल कर्मी मौजूद रहे.

विज्ञापन
Laxman Choudhary

लेखक के बारे में

By Laxman Choudhary

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola