डकाय में धूमधाम से संपन्न हुआ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

Updated:
विज्ञापन
डकाय में धूमधाम से संपन्न हुआ प्राण-प्रतिष्ठा समारोह

सारवां के डकाया गांव में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

विज्ञापन

सारवां. प्रखंड क्षेत्र के डकाय गांव में लगभग 250 वर्ष पुराने जीर्ण-शीर्ण मंदिर के स्थान पर बने नवनिर्मित मंदिर में बुधवार को वेदी की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस आयोजन में पूरे गांव के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और वातावरण धार्मिक आस्था से सराबोर हो उठा. इस संबंध में जयदेव राय ने बताया कि प्राण-प्रतिष्ठा का कार्य पंडित बीरबल मिश्रा, पंडित कामदेव पांडे, पंडित गुलशन मिश्रा, पंडित मिठु तिवारी व पुजारी बृज बिहारी राय की देखरेख में विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुआ. माता को नवनिर्मित मंदिर में स्थापित करने से पहले शोडशोपचार पूजन किया गया. ग्रामीणों ने हाथ जोड़कर माता से नये मंदिर में विराजमान होने और पूरे ग्राम की रक्षा करने की प्रार्थना की. इसके बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच कुलदेवी को भव्य शोभायात्रा के साथ नए मंदिर तक लाया गया. समारोह के दौरान चंडी पाठ की वैदिक ऋचाओं से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. वैदिकों के सामूहिक मंत्रोच्चार के बीच पुजारी ने नवनिर्मित वेदी में डकाय कुलदेवी मां की प्राण-प्रतिष्ठा की. वैदिकों ने कहा कि कुलदेवी की कृपा से परिवार में श्री, समृद्धि, यश, वैभव, कीर्ति और वंशवृद्धि होती है. इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में युगल किशोर राय, हृदय राय, दीप नारायण राय, ज्ञान चंद्र राय, वीरेंद्र राय, सदानंद राय, सदाशिव राय, बिसंभर राय, प्रकाश राय और नरसिंह प्रसाद राय सहित डकाय कुल के वंशजों ने सक्रिय सहयोग दिया. हाइलार्ट्स : सारवां में 250 साल पुराने मंदिर का हुआ नवजीवन

विज्ञापन
Lilanand Jha

लेखक के बारे में

By Lilanand Jha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola