रामजी चले न हनुमान के बिना…भजन पर झूमे श्रोता

Author Balram
Updated:
विज्ञापन
रामजी चले न हनुमान के बिना…भजन पर झूमे श्रोता

मधुपुर : धूमधाम से मना हनुमान जी का जन्मोत्सव उपलक्ष्य पर भजन कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन

मधुपुर. शहर के कुम्हारटोली स्थित श्री श्री 108 पंचमुखी हनुमान मंदिर प्रांगण में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मंदिर परिसर को फूलों व रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान जी का विशेष आरती के साथ हुआ. इसके बाद हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ किया गया. कार्यक्रम के समापन पर बजरंगबली को छप्पन भोग अर्पित किया गया. साथ ही उपस्थित भक्तों के बीच प्रसाद का वितरित किया गया. इसके बाद धनबाद व बोकारो से आयी भजन गायिका पूजा प्रियंका, सुरुचि सिंह, भोजपुरिया सरोज कुमार लख्खा ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति किया. गायकों ने दुनिया चले न श्री राम के बिना, रामजी चले न हनुमान के बिना…., हनुमान जैसा कोई नहीं, बजरंगबली मेरी नाव चली…. आदि भजनों की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रद्धालु को मनमोह लिया. अब घर में एक ही नारा गूंजेगा, मेरे भारत का बच्चा-बच्चा जय श्री राम बोलेगा…., राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है प्यारी… जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने जमकर थिरके. कार्यक्रम को सफल बनाने में पंचमुखी हनुमान मंदिर समिति के सदस्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Balram

लेखक के बारे में

By Balram

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola