छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध के प्रति पुलिस ने किया जागरूक

पालोजोरी: श्रीमति अनारकली प्लस टू स्कूल में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
पालोजोरी. एसपी के निर्देशानुसार मंगलवार को पालोजोरी प्रखंड स्थित श्रीमति अनारकली प्लस टू स्कूल में सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया. थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों को साइबर अपराध के खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी और उनसे सतर्क रहने की अपील की गयी. इसके साथ ही बाल विवाह और यातायात नियमों को लेकर भी जागरूक किया गया. पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि देखने पर तुरंत थाना को सूचित करने का आग्रह किया. इस दौरान बच्चों को पालोजोरी थाना का संपर्क नंबर भी उपलब्ध कराया गया और किसी भी समस्या में संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By उदय कांत सिंह
प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










